Rajasthan Maru Pradesh New State: राजस्थान को तोड़कर बनाए जायंगे 2 राज्य आप कौन से राज्य में आयगें यहाँ चेक करें

Rajasthan Maru Pradesh New State: राजस्थान में एक नए राज्य मरू प्रदेश बनाने को लेकर मांग बहुत ही लम्बे समय से उठाया जा रहा हैं | इस मांग में राजनीतिक पार्टियों के लोग सामाजिक लोग व अन्य लोग भी शामिल हो गए हैं | आपकी जाकारी के लिए आपको बता दूँ की मरू प्रदेश की सबसे पहले मांग 1953 में उठाई गई थी और 1956 में बीकानेर राजघराने के आह्वान पर बीकानेर बंद भी रहा था |

उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को वहां के मुख्यमंत्री भेरू सिंह ने पत्र लेकर कहा था कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर व विकास को देखते हुए राजस्थान को दो टुकड़े में बाँट दिया जाएगा | उसके बाद वर्ष 2008 में मरू प्रदेश की मांग को लेकर जयबीर गोदारा ने अपने साथियों संग जोर शोर से आवाज उठाई | उन्होंने यह भी कहा की यह मांग काफी पुरानी हैं क्योकि जब राजस्थान बना था तब जोधपुर और बीकानेर रियासत के राजाओं ने मरू प्रदेश बनाने की मांग भी की थी |

Rajasthan Maru Pradesh New State
Rajasthan Maru Pradesh New State

अब वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 22 जिले बनाकर एक मास्टर स्टॉक खेल दिया है क्योकि राजस्थान में अब 53 जिले हो गए हैं | आखिर अब यह प्रशन उठता हैं की क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जिलों के जवाब में देश के प्रधानमंत्री मरू प्रदेश अलग राज्य बनाकर इसका जवाब देंगे ? केंद्र सरकार ने मरू प्रदेश की फाइल दिल्ली मंगवाई है तथा इससे जुडी सभी जानकारी भी मांगी हैं |

मरु प्रदेश में कौन से जिले होंगे शामिल

अगर राजस्थान राज्य से अलग होकर मरू प्रदेश निर्माण किया जाता है तो इसमें 20 जिलों को शामिल किया जाएगा | इस प्रदेश में शमिल जिले होंगे – श्री गंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, डीडवाना कुचामन, नीम का थाना, नागौर, फलोदी, जैसलमेर, जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर, सांचौर और सिरोही आदि को सम्मिलित किया जाएगा |

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें की मरू प्रदेश के अस्तित्व में आने के बाद में यह दुनिया में एक नया आयाम स्थापित करेगा क्योकि इस प्रदेश में 14.65% खनिज उत्पादन इसी क्षेत्र से होता है वही देश की 27% तेल और गैस की आपूर्ति भी इसी क्षेत्र से की जाती हैं | अगर हम यहाँ के जनसंख्या की बाते करें तो इस क्षेत्र में 2 करोड़ 85 लाख से ज्यादा वर्तमान में लोग अभी रहते हैं जबकि क्षेत्र की साक्षरता प्रतिशत 63% से ज्यादा है |

मरु प्रदेश की राजधानी क्या होंगी ?

अभी राजस्तान राज्य की वर्तमान राजधानी जयपुर है, अगर राजस्थान को दो भागों में बाँट दिया जाएगा तो पुराने राजस्थान यानी पश्चिम में राजस्थान की राजधानी जयपुर ही रहेगी | अभी वर्तमान में जैसे पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ हैं वैसे ही मरू प्रदेश और राजस्थान की राजधानी को भी जयपुर रखा जा सकता है | इसके अलावा यह भी संभावना बताई गयी हैं की अलग अगर अलग राजधानी मरू प्रदेश के बनाई जाती है तो उसमें बीकानेर या जोधपुर में से किसी एक को बनाया जा सकता हैं |

अगर राजस्थान राज्य को दो भागों में बांटा जा सकता हैं तो पश्चिम प्रदेश का नाम मरू प्रदेश रखा जाएगा और इसके साथ ही थार के मरुस्थल के इलाकों में आने वाले जिले भी इसमें शामिल किये जा सकते हैं | राजस्थान राज्य के 53 जिलों में से 20 जिले इसमें शामिल किये जा सकते हैं |

Rajasthan Maru Pradesh New State Check

हम आपको यह बता दें की अभी सरकार की तरफ से इस नए राज्य को बनाने को लेकर किसी प्रकार की ऑफिसियल आदेश जारी नहीं किया गया हैं | यह सिर्फ अभी जनता की तरफ से तथा सोशल मीडिया पर उठाई गयी मांग हैं | राजस्थान के कई लोगों के द्वारा इसका विरोध भी किया जा रहा हैं | हम आपको यह स्पस्ट रूप से बता दें की वर्तमान में कोई भी बड़ा राजनीतिक नेता इसकी मांग नहीं उठा रहा है ना ही कोई राजनीतिक दल इसकी मांग उठा रहे हैं।

News Click Here
TELEGRAM CHANNEL CLICK HERE
WHATSAPP
CLICK HERE

Leave a Comment